कम लागत में पाए अधिक मुनाफा! इन चीजों की खेती कर किसान कमा सकते हैं लाखों रुपए

औषधियों की खेती करना
Medicinal Plants Cultivation: अगर आप किसान हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी लाभदायक होगी। किसानों के लिए औषधियों की खेती करना काफी लाभकारी होगा। इन पौधों की खास बात यह है कि इनका उपयोग दवा बनाने के साथ-साथ अन्य कई जरुरी कार्यों में किया जाता है। साथ ही इस प्रकार की खेती में कम कीमत के साथ-साथ कम लागत भी लगती है।
भारत में किसान पहले से ज्यादा जागरुक हो चुके हैं। इसी कारण वह पारंपरिक फसलों की खेती को छोड़कर मुनाफे की फसलों की खेती के तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कई किसान ऐसे हैं जो जानकारी के अभाव में इन फसलों को करने में असमर्थ हैं। नई फसलों में किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय विभिन्न प्रकार के औषधियों की खेती है। इसकी बिक्री देश-दुनिया में होती है। औषधियों की खेती करना किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
सतावर की खेती
सतावर को शतावरी भी कहा जाता है। किसान इसकी खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं। सतावर की खेती एक एकड़ में करके 5 से 6 लाख रुपए कमा सकते हैं। कई दवाओं में इसके डंठल और पत्तों का उपयोग किया जाता है।
सहजन की खेती
इसका उपयोग सब्जी और दवा बनाने में किया जाता है। देश के अधिकतर हिस्सों में इसकी बागवानी की जाती है। इसका पौधा एक बार लगाने पर सहजन से कई सालों तक मुनाफा कमा सकते हैं।
अकरकरा की खेती
आयुर्वेद की दवाओं में इसके डंठल का उपयोग किया जाता है। इसके बीज और डंठल की मांग हमेशा बनी रहती है। इसकी कीमत बाजार में 300-400 रुपए तक है।
लेमनग्रास की खेती
इसे आम भाषा में नींबू घास कहा जाता है। पशु इस फसल को खाना पसंद नहीं करते हैं। एक बार फसल लगाने के बाद 4-5 साल तक इस फसल से मुनाफा हासिल किया जा सकता है।
अश्वगंधा की खेती
यह एक झाड़ीदार पौधा होता है, जिसके फल, बीज और छाल के उपयोग से कई दवाइयां बनाई जाती हैं। इसकी जड़ से अश्व जैसी गंध आती है, इसलिए इसे अश्वगंधा कहा जाता है। इसके उपयोग से तनाव और चिंता दूर होती है।
हिंदी खबर पर और पढ़ें