Gangstran Te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 38वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मानचित्रित 515 ठिकानों पर छापेमारी की।
‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के तहत बड़ी गिरफ्तारियां
अभियान के 38वें दिन पुलिस टीमों ने 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11,800 हो गई है। इसके अतिरिक्त 91 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों (पी ओ) को भी गिरफ्तार किया गया।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
उन्होंने बताया कि आम नागरिक वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं। इस नंबर पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी साझा की जा सकती है।
नशा तस्करों की तोड़ी कमर
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध ’ के 363वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन, 2715 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 3700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 363 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,497 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









