खेलविदेश

किस बात के लिए शर्मिंदा हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया में मशहूर टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के साथ कोविड नियमों के चलते हुए व्यवहार को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी है। लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न ने इस पूरे मामलें में शर्मिंदगी जताई है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, क्या नोवाक को मेडिकल छूट दी गई थी? अगर ऐसा था, तो जिस व्यक्ति ने उन्हें छूट दी थी, क्या उसकी पहचान हुई? नोवाक को क्या छूट दी गई थी? मैं तथ्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रहा हूँ, क्योंकि एक विक्टोरियन होने के नाते मैं इस स्थिति पर शर्मिंदा हूँ। विक्टोरिया की सरकार शांत है? क्या कोई सामान्य अंग्रेज़ी में इसकी व्याख्या कर सकता है?

शेन वॉर्न ने आगे लिखा,  क्या ये तथ्य सही हैं? क्योंकि मैने पूरे मामले में कई तरह की शर्मिंदा करने वाली रिपोर्ट पढ़ी हैं। नोवाक 16 दिसंबर को कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे और 17 को उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें बच्चे भी थे। क्या उन्होंने ये कहा था कि वे ऑस्ट्रेलिया पहुँचने से पहले 14 दिनों तक कहीं नहं गए थे, लेकिन क्या उन्होंने दो जनवरी को स्पेन की यात्रा की थी?

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने पहुंचे नोवाक जोकोविच का वैक्सीन न लेने के कारण वीजा रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद जोकोविच ने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने उनके वीजा रद्द करने के मामले को खारिज कर दिया गया। फिर नोवाक जोकोविच कोर्ट में दिखे और फैंस के प्रति आभार जताया गया।

यहां भी पढ़ें: Novak Djokovic Hearing: ऑस्ट्रेलिया में रुकने के लिए नोवाक जोकोविच की जीत, वीजा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

Related Articles

Back to top button