विदेश

तुर्की में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कई प्रांतों में महसूस किए गए तेज झटके, प्रशासन अलर्ट

Turkey Earthquake : तुर्की में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. शुरुआती अनुमान के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई. दियारबाकिर, अदियामान और सानलिउर्फा समेत आसपास के कई प्रांतों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दियारबाकिर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

पहले 5.5 बताई गई थी तीव्रता

शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 5.8 बताया गया. भूकंप के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के झटके शानलिउर्फा के अलावा अदियामान, मालट्या, दियारबाकिर और गाजियांटेप में भी महसूस किए गए.

AFAD ने शुरू किया फील्ड स्कैनिंग अभियान

तुर्की की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने बताया कि फिलहाल किसी नकारात्मक स्थिति की जानकारी नहीं मिली है. प्रभावित क्षेत्रों में फील्ड स्कैनिंग का काम जारी है. अधिकारियों के अनुसार, राहत और प्रशासनिक टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा ले रही हैं. भूकंप के बाद संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के मारे जाने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं किसी इलाके में इमारतों या अन्य संरचनाओं को नुकसान तो नहीं पहुंचा है. आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी.

ये भी पढ़ें – UP के माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button