Other Statesक्राइमराज्य

कुल्लू में अवैध तरीके से घूमती दिखी विदेशी महिला, पुलिस ने ली हिरासत में

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में भुंतर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है। गड़सा चौक के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को संदिग्ध हालत में रोककर जांच की, जिसमें चालक शराब के नशे में पाया गया। उसके साथ एक विदेशी महिला भी मौजूद थी, जिसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मामला

पुलिस टीम नियमित जांच के दौरान जब गड़सा चौक पर तैनात थी, तभी एक बाइक (नंबर PB 91 B 2692) को संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया। वाहन को रोककर जब अल्को सेंसर से जांच की गई तो चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जांच में उसकी शराब की मात्रा निर्धारित सीमा से काफी अधिक पाई गई।

चालक की पहचान और कार्रवाई

मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की पहचान सौरव कुमार (पुत्र मनमोहन कुमार), निवासी अमन पार्क, थ्रीके रोड, राजगुरु नगर, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह कोई पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 185, 181 और 207 के तहत चालान किया।

महिला के दस्तावेज नहीं मिले

पुलिस ने जब चालक से जमानती व्यक्ति बुलाने को कहा, तो उसने फोन कर एक महिला को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान यह महिला भी संदिग्ध पाई गई और उसके पास पासपोर्ट, वीजा या किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे।

हिरासत में लेकर थाने लाई गई दोनों व्यक्ति

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने खुद को युगांडा की नागरिक बताया। बाद में उसने अपनी पहचान नाकावीसा फरीदा (उम्र 30 वर्ष), निवासी लुइनेरो जिला कायुंगा, युगांडा के रूप में बताई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

स्थानीय SP ने की मामले की पुष्टी

पुलिस के मुताबिक, यह मामला इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 की धारा 21 और 23 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक (SP) कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस के पुराने मुख्यालय को खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का अल्टीमेटम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button