राजनीति

Bengal: मछली की जगह मछुआरे को मिले बैलेट पेपर, पोलिंग बूथ से CCTV भी चोरी

पंचायत चुनाव को सात दिन बीत चुके हैं। गिनती खत्म हो गई है।बावजुद चुनाव में हुए धांधली के अब नये-नये सबूत सामने आ रहे हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी आधे जले मतपत्र बरामद हो रहे हैं, तो कहीं नदी से बैलेट पेपर मिल रहे हैं। मछुआरे के जाल में मछली की जगह मतपत्र मिले हैं। ख़बर बशीरहाट के हसनाबाद ब्लॉक के पाटलिखानपुर ग्राम पंचायत के पाटलिखानपुर गांव की है। बता दें कि  हाईकोर्ट के आदेश के बाद पोलिंग बूथ में सीसीटीवी लगाने के बावजूद कई बूथों में उनकी चोरी होने की शिकायत मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पतलिखानपुर गांव के एक तालाब में मछली पकड़ी जा रही थी। जब जाल को पानी में फेंका गया, वह तुरंत भारी हो गया। हर कोई सोच रहा था कि कोई बड़ी मछली फंसी है।

मछली के बारे में सोचते हुए, जाल धीरे-धीरे खींचा गया, लेकिन, यह नजारा देखकर सुभान गाजी नाम के मछुआरे चौंक गए। उसने देखा कि उसके जाल में मछलियां नहीं, बल्कि बैलेट पेपर के ढेर हैं। खबर फैलते ही इलाके में भीड़ लग गई।

बता दें कि मतदान के दिन इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें मिलीं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की उंगलियां उठाईं।

 बीजेपी ने पंचायत पर वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि बीडीओ ने खुद कहा कि उत्तरी दिनाजपुर के बालुरघाट ब्लॉक के मतगणना केंद्र का सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया है।

बालुरघाट बीडीओ अनुज सिकदर ने स्थानीय थाने में कैमरा चोरी की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कैमरे की चोरी की सूचना उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी को भी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ”ऐसा एक जगह नहीं, बल्कि कई जगहों पर हो सकता है। दरअसल चुनाव आयोग ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।”

https://twitter.com/DrSukantaBJP/status/1680443657005170688?s=20

उन्होंने कहा,” कई कैमरे वास्तव में ‘लोगों को दिखाने के लिए लगाए गये थे।” दूसरी ओर, टीएमसी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ”यह एक प्रशासनिक मामला है। पुलिस जांच करेगी। राज्य चुनाव आयोग भी जांच कर सकता है। ”यह कोई पार्टी वाली बात नहीं है।”

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी नहीं होंगी सोनिया गांधी के डिनर में शामिल, घुटने की चोट का दिया हवाला

Related Articles

Back to top button