दीपिका पादुकोण की हमशक्ल देख फैंस हुए कन्फ्यूज,जाने कौन है ये लड़की..

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल देख फैंस हुए कन्फ्यूज
बॉलीवुड स्टार्स को चाहने वालों की कमी नहीं हैं। उनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कुछ फैंस की दिवानगी तो इस कदर होती है कि वह खुद को उन्हीं की तरह दिखाना चाहते हैं।
और कुछ तो बिल्कुल इन सितारों की तरह ही नजर आते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाए कि ये वहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जो दीपिका पादुकोण से काफी मिलती है। नेटिजेंस को वह एक्ट्रेस की जुड़वां बहन लग रही हैं।
सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के ढेरों हमशक्लों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको दीपिका की इस हमशक्ल की एक झलक दिखाने वाले हैं। तस्वीर में दिख रही इस लड़की का नाम रिजुता घोष देब है, जो सच में दीपिका पादुकोण की तरह नजर आती है। रिजुता का चेहरा दीपिका से काफी मिलता-जुलता है। सोशल मीडिया पर रिजुता की ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिसे देख कोई भी कुछ पल के कंफ्यूज हो जाए कि ये सच में दीपिका है या उनकी कोई हमशक्ल।
दीपिका की हमशक्ल देश फैंस का चकराया सिर
बता दें कि दीपिका की हमशक्ल रिजुता है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। रिजुता खुद को एक डिजीटल क्रिएटर बताती हैं। रिजुता की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें हूबहू दीपिका बता रहे हैं। रिजुता की एक तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें दीपिका की कार्बन कॉपी। कोई उन्हें गहराइयां वाली दीपिका का लुक। तो कोई उनका आंखे बिल्कुल दीपिका की तरह बता रहा है।
अभी तक दीपिका ने नहीं किया कोई रिएक्ट
दिपिका के लिए फैंस की दिवानगी कम नहीं है। और लोग दीपिका की हमशक्ल पर भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहें हैं। लेकिन दीपिका ने अभी तक अपनी हमशक्ल को लेकर कोई रिएक्ट नहीं किया है। अब देखना होगा कि दीपिका अपनी हमशक्ल को लेकर कैसे रिएक्ट करती है।
ये भी पढ़े:फैमिली के साथ वेबसीरीज देखने का है मन, तो इन 5 सीरीज के साथ करें इंजाय