Advertisement

‘मां मुझे आपकी बहुत याद आती है’। जान्हवी कपूर… श्रीदेवी की अनसुनी बातें

Image Instagrammed by Sridevi

Share
Advertisement

मुंबई: आज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने एक शानदार पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर फीलिंग्स साझा की हैं। जान्हवी लिखती हैं.. ‘मां आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे आपकी बहुत याद आती है। सबकुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन। आपसे बहुत प्यार करती हूं।’

Advertisement

श्रीदेवी भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता अय्यपन पेशे से एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी है। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई है। बहन का नाम- श्रीलता है। भाईयों का नाम आनंद और सतीश है। श्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ में भी काम किया है।

फिल्मी सफर

श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अनगिनत फिल्में की। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए और कई मजबूत फीमेल किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया और मुख्यधारा की फिल्मों मे भी काम किया, जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा लेकिन उन्होंने खुद को कई बार इससे उबारा और स्टेटस को बरकरार रखने के लिए उनकी क्षमता ने सभी का दिल जीता। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

को-स्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर की खबरें

श्रीदेवी का फ़िल्मी करियर 80 के दशक में उंचाइयों पर था, तभी उनके और उनके को-स्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर की खबरें मीडिया में उड़ने लगी। चर्चा तो यहां तक भी थी कि श्रीदेवी और मिथुन ने चुपचाप शादी भी कर ली है। हालंकि इन सबसे मिथुन के गृहस्थ जीवन में भूचाल लाकर रख दिया था। जिसके बाद मिथुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सबको अपने और श्रीदेवी के रिश्ते की सफाई दी।

चार साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री

श्री ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पहली फिल्म थुनविान थीं। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम मूवी पूमबत्ता(1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई अवार्डों से सम्मानित भी किया गया। 

हिम्मतवाला से मिली पहचान, तोहफा बनी ब्लॉकबस्टर

अपनी वर्सटैलिटी से हिन्दी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सोलवां सावन से साल 1979 में की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रीयों में शुमार हो गयीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जितेंद्र थे। यह फिल्म 1983 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जितेन्द्र के साथ की। उसके बाद उनकी फिल्म तोहफा आई जिसने उस दौर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

सदमा से आलोचकों ने किया दंग

वर्ष 1983 में फिल्म सदमा में श्रीदेवी दक्षिण सिनेमा के अभिनेता कमल हासन संग नजर आई। इस फिल्म में उनके अभिनय को देख आलोचक भी दंग रह गए। श्रीदेवी को फिल्म सदमा के लिए पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामंकन मिला था।

नागीना, कर्मा और जाबंज में किया गजब का अभिनय

साल 1986 में आई फिल्म नगीना, जिसमे श्रीदेवी ने एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म उस साल की दूसरी सुपर-डुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। उस दौरान श्रीदेवी की नगिना फिल्म सांपो वाली फिल्मों में पहले स्थान पर थी। इसी फिल्म का गाना मै तेरी दुश्मन, दुश्मन तो मेरा एक आइकॉनिक गाना माना जाता है। इसी साल उनकी दो और फ़िल्में रिलीज हुई। जिनमे सुभाष घई की मल्टी-स्टारर फिल्म कर्मा और फिरोज शाह की जांबाज शामिल थी। दोनों ही फिल्मों में श्रीदेवी के गजब के अभिनय को देख दर्शक भी भौचक्के रह गए थे।

मिस्टर इंडिया में प्ले किया आइकॉनिक रोल, सॉंग काटे नहीं कटते ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड

साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में श्री एक जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आई। जोकि उनका एक आइकॉनिक रोल माना जाता है। यह फिल्म साइंटिफिक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर नज़र आये थे। फिल्म मिस्टर इंडिया का गाना हवा-हवाई आज भी दर्शकों के जुबान पर रहता है। उस दौर में श्री देवी और अनिल कपूर का रेन डांस सॉंग काटे नहीं कटते आज भी बारिश के गानों में पहले नंबर पर है।

1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी दोहरी भूमिका में नज़र आई थीं। जोकि 80 के दशक की आइकोनिक मूवीज में से एक है। इस फिल्म के लिए उन्हें आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली थी। श्रीदेवी को फिल्म चालबाज के लिए फिल्म फेयर सर्वश्रेठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।

चांदनी से बिखेरी अभिनय की नई चमक, लम्हे ने दिलाया फिल्मफेयर

चालबाज के बाद श्रीदेवी यशराज फिल्म्स की फिल्म चांदनी में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आयीं थीं। इस फिल्म का गाना मेरे हाथों में नौ-नौं चूड़ियाँ है आज भी वेडिंग सांग्स लिस्ट में सबसे उपर है। श्रीदेवी ने इस फिल्म के गाने चांदनी ओ मेरी चांदनी गाने में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 1991 में श्रीदेवी एक बार फिर यशराज की फिल्म लम्हे में दिखाई दी। फिल्म लम्हे के लिए श्रीदेवी को उनका दूसरा फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग खुदा गवाह में दिखा अलग अंदाज, लाडला और जुदाई में बेहतरीन अभिनय

1993 में श्रीदेवी मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अपोजिट फिल्म खुदा गवाह में नज़र आयीं थीं। उन्होंने इस फिल्म दो भूमिका अदा की थी। एक वॉरियर की दूसरी उसकी बेटी की। इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा काबुल में भी हुई थी। फिल्म काबुल में उतनी ही लोकप्रिय साबित हुई जितनी भारत में। इस फिल्म में श्रीदेवी ने अपने अभिनय से सबकी तारीफें बटोरी। इसी साल श्री देवी उस दौर की सबसे बड़े बजट की फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा में अनिल कपूर संग नज़र आयीं। हालांकि फिल्म जितनी बड़े बजट की उतनी ही बुरी तरह उसे बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी थी।

इसके बाद श्रीदेवी लाडला और फिल्म जुदाई में नजर आई। 

बोनी कपूर से शादी

1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शोज में नजर आई। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले परदे पर वापसी की। हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्री देवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को चौंका दिया था।

श्री की प्रसिद्ध फ़िल्में

जुली, सोलवां सावन सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इंकलाब, तोहफा, सरफ़रोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, नया कदम, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नज़राना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले, गैर क़ानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे,  हीर राँझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चाँद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश।

देहांत

श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हो गई। इनकी दो बेटियां भी हैं। जाह्नवी और ख़ुशी कपूर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *