Golmaal 5 Release Date: इस दिन रिलीज होगी गोलमाल 5…

Golmaal 5 Release Date: रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल फ्रेंचाइजी’ भारतीय इतिहास में हर बार याद आती है। रोहित शेट्टी ने 2006 में फ्रेंचाइजी फिल्म ‘गोलमाल’ की शुरुआत की थी, जिसकी चार फिल्में हिट हो चुकी हैं। अजय देवगन, अरसद वारसी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर अक्सर गोलमाल सीरीज में दिखाई देते हैं। श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में गोलमाल प्रेमियों को खुशखबरी दी है।
रोहित शेट्टी ने पहले ही फिल्म सिंघम के एक गाने में ‘गोलमाल 5’ के आने की घोषणा की थी, लेकिन अब अभिनेता ने कुछ और घोषणा की। चलिए आपको बताते हैं कि गोलमाल 5 कब रिलीज़ होगी और इसके बारे में श्रेयस तलपड़े ने क्या बताया है।
Golmaal 5 Release Date: कब रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’ ?
मीडिया ने बताया कि श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में ‘गोलमाल 5’ पर खुलकर चर्चा की है। श्रेयष ने कहा कि गोलमाल 5 के बारे में रोहित शेट्टी ने पहले से ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। फिल्म अगर कोरोना नहीं आता तो अभी तक रिलीज हो चुकी होती, लेकिन अब जल्द ही रिलीज होगी। यह फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज होगी, इसलिए प्रशंसकों को लगभग एक से डेढ़ साल का इंतजार करना होगा। सभी को धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि मेकर्स जल्द ही इस पर अपडेट फैंस को देंगे।
आपको बता दें की रोहित शेट्टी की गोलमाल की पहली फिल्म, गोलमाल, 2006 में आई थी। इसके बाद वह गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) में दिखाई दी। रोहित शेट्टी की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है ‘गोलमाल’। फिल्म में एक बार फिर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े को कास्ट किया है. बाकी कलाकारों के लिए इंतजार करना होगा।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए
ये भी पढ़े: http://LPG Prices Increased: होली से पहले जेब पर झटका, आज से बढ़ गए एलपीजी सिलेंडरों के दाम