राष्ट्रीयविदेश

Earthquake : ईरान में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Earthquake : ईरान इजरायल और अमेरिका में जारी युद्ध के बीच एक बार फिर से ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि यह भूकंप आज सुबह लगभग 8:48 बजे बंदर अब्बास के पास आया है।

10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस हफ्ते में दूसरी पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। युद्ध के बीच भूकंप आने से लोग दहशत में हैं। यूएसजीएस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:48 बजे ईरान के बंदर अब्बास से 74 किलोमीटर पश्चिम में भूमि से 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग घरों से बाहर भागने लगे।

चार दिन पहले भी आया था भूकंप

आपको बता दें कि ईरान में पिछले एक हफ्ते में दो बार भूकंप आ चुका है। इसके पहले मंगलवार को भी दक्षिणी ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। यह ईरान के गराश प्रांत में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

परमाणु परीक्षण पर उठ रहे सवाल

युद्ध के दौरान भूकंप आने से लोगों में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि कहीं ईरान ने परमाणु परीक्षण तो नहीं कर लिया। हालांकि विशेषज्ञों ने ऐसी खबरों पुष्टि नहीं की उनका कहना है, कि यह क्षेत्र एक्टिव फॉल्ट जोन में आता है ऐसे में दक्षिणी ईरान में भूकंप आना सामान्य है।

ये भी पढ़ें- Shravasti Murder Case : ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने की किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या, जंगल में मिला कंकाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button