राजनीति

दिग्विजय सिंह बोले – ‘उन लोगों ने मकर द्वार को घेर लिया और डंडा लेकर प्रदर्शन किया’

Digvijay Singh : आज संसद परिसर में धक्का – मुक्की हुई। बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर जैसे व्यक्ति का मजाक उड़ाया वो घोर आपत्तिजनक था। झूठे आरोप लगाना भाजपा के चरित्र में है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का शुरू से मकर द्वार के सामने प्रदर्शन चल रहा था, जिस प्रकार से अमित शाह के खिलाफ जन आंदोलन बना, उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर जैसे व्यक्ति का मजाक उड़ाया वो घोर आपत्तिजनक था। झूठे आरोप लगाना भाजपा के चरित्र में है। आज उन लोगों ने मकर द्वार को घेर लिया और डंडा लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दोनों घुटनों का ऑपरेशन हुआ है। धक्का लगने से वे गिरे और उनके घुटनों में चोट आई। आज की घटना उनकी नौटंकी है।

यह है मामला

दरअसल, आंबेडकर को लेकर संसद का माहौल गर्म है। एक तरफ आंबेडकर के अपमान को लेकर बीजेपी प्रदर्शन किया दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी संसद परिसर में मार्च निकाला। यह प्रदर्शन संसद के मकर द्वार पर हो रहा था। इसी दौरान धक्का मुक्की कांड हुआ। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का दिया है। राहुल गांधी का कहना है कि हम लोगों को अंदर जाने से रोका गया और घक्का – मुक्की भी हुई। अब वापस आते हैं। इसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए हैं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र लिखा है कि उनको धक्का दिया गया।

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 आतंकियों सहित हिजबुल कमांडर ढेर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button