दिल्ली में चढ़ा पारा, अप्रैल ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, जानें आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather :

दिल्ली में चढ़ा पारा, अप्रैल ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, जानें आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Share

Delhi Weather : दिल्ली में लू से भले ही राहत बनी हुई है लेकिन गर्मी का कहर और तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान न केवल इस सीजन में बल्कि अप्रैल महीने में भी तीन साल के सर्वाधिक रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह तक मौसम में कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

दिनभर तेज धूप के बीच सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान रविवार, 20 अप्रैल की रात का है। पिछले तीन सालों में अप्रैल का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 2022 में अप्रैल में रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक

बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अप्रैल महीने में इतना अधिक तापमान भी पूर्व में 2022 के अप्रैल माह में ही रिकॉर्ड किया गया था। इस सीजन में तीसरी बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे ऊपर गया है। हवा में नमी का स्तर 74 से 15 प्रतिशत तक रहा।

27 अप्रैल तक तापमान इसी तरह बना रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। दस से बीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 अप्रैल तक तापमान इसी तरह बना रहेगा।

दिल्ली का एक्यूआई 200 से ऊपर खराब श्रेणी में रहा

वहीं सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 से ऊपर खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 205 रहा। एक दिन पहले रविवार को यह 140 था। चौबीस घंटे में एक्यूआई में 65 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। आने वाले दो दिन हवा चलने की संभावना है। हवा के चलते प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें : क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते? जानें क्यों अहम है जे.डी वेंस का भारत दौरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप