
Delhi: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 117 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि उससे पिछले दिन 84 मामले दर्ज किए गए थे।
हालांकि, राहत की बात ये है कि इसी समय अवधि में किसी भी कोविड-19 से संबंधित मौत की सूचना नहीं मिली है। शहर की पॉजिटिविटी रेट 4.95 प्रतिशत है। एक्टिव मामलों की संख्या 346 है, जिनमें से 212 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में 63 रोगियों के ठीक होने की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि अभी तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,81,418 हो गई है। जबकि दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 20,08,288 है। साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो, शहर में मरने वालों की संख्या 26,524 है।
पिछले 24 घंटों में कुल 2,362 नए टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 1,803 आरटी-पीसीआर और 559 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल मिलाकर 4,07,73,169 टेस्ट हो गए हैं। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में 98 टीके लगाए गए हैं। जिसमें 21 पहली खुराक, 37 दूसरी खुराक, और 40 एहतियाती खुराक शामिल हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 3,74,03,998 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।