चार धाम यात्रा 2025: जानें पूरी जानकारी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

चार धाम यात्रा 2025
Dehradun : उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 2025 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यह हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह यात्रा चार प्रमुख तीर्थ स्थलों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक जाती है। हिमालय की गोद में स्थित ये मंदिर आध्यात्मिक शांति और भक्ति का केंद्र माने जाता है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और टोकन सिस्टम
- रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 2 मार्च 2025 से
- माध्यम: ऑनलाइन और ऑफलाइन
- विशेष अनुष्ठान: रुद्राभिषेक और अन्य पूजाओं के लिए अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य
- दर्शन: टोकन प्रणाली के माध्यम से
चार धाम यात्रा का क्रम और महत्व
1. यमुनोत्री धाम (29 अप्रैल 2025 से यात्रा प्रारंभ)
यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री मंदिर से होती है, जो देवी यमुना को समर्पित है। उत्तरकाशी जिले में स्थित इस मंदिर तक जानकी चट्टी से 6 किमी की पैदल यात्रा करनी होती है। यह मंदिर महाराजा प्रताप शाह द्वारा बनवाया गया था।
2. गंगोत्री धाम
दूसरा पड़ाव गंगोत्री मंदिर है, जो गंगा नदी को समर्पित है। यह समुद्र तल से 3,048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और मोक्ष प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
3. केदारनाथ धाम
भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर यात्रा का तीसरा पड़ाव है। यह 3,584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसके चारों ओर हिमालय के अद्भुत दृश्य हैं। इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने किया था और बाद में आदि शंकराचार्य ने जीर्णोद्धार करवाया था।
4. बद्रीनाथ धाम
यात्रा का अंतिम पड़ाव बद्रीनाथ मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां 3.3 मीटर ऊंची बद्री नारायण की मूर्ति स्थापित है, जिसे वैदिक काल से जुड़ा माना जाता है।
यात्रा से जुड़ी खास बातें
- राज्य सरकार ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया है।
- विशेष अनुष्ठानों के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी।
- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य पर्यटन ऐप लॉन्च किया गया है।
चार धाम यात्रा न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि हिमालय की सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अनुभव भी कराती है।
यह भी पढ़ें : हाई सैलरी पैकेज में यूपी का ये संस्थान हुआ शामिल, छात्रों को मिल रहा 75 लाख का पैकेज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप