Uttarakhand

उत्तरकाशी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM धामी ने किया स्वागत

उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून (Defense Minister Rajnath Singh in Dehradun) पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज भाजपा की विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। रक्षामंत्री के उत्तरकाशी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री आज उत्तरकाशी के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते है।

बता दें कि आज गुरुवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल का जोशियाड़ा में समापन होगा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मातली हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल जोशियाड़ा तक सड़क मार्ग से होते हुए आएंगे। जिसके लिए पहले से ही प्रशासन द्वारा रूप मैप और रुट में बदलाव के कार्य तय कर चुकें हैं।

बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह पहले बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय भट्ट और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सहित जनपद के हजारों संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

रिपोर्ट- अशोक

Related Articles

Back to top button