Pakistan Cricket League : भारतीय क्रिकेट लीग की तारीफों के बीच, पाकिस्तानी क्रिकेट लीग (PSL) का 11वां सीजन फिर से चर्चा में आया, लेकिन इस बार कुछ अलग वजह से. हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील बातचीत में व्यस्त थे, जिससे डेविड वॉर्नर नाराज हो गए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वॉर्नर मीडिया से बात कर रहे थे, उसी समय अन्य कप्तान आपस में बातचीत कर रहे थे. इस पर वॉर्नर भड़क गए और उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा-“क्या दिक्कत है जेंटलमैन? माफ कीजिए, लेकिन लगता है हमारे बीच कुछ स्कूली बच्चे बैठे हैं.”
कराची किंग्स की कप्तानी संभालेंगे वॉर्नर
बता दें कि डेविड वॉर्नर ने PSL में 2025 में डेब्यू किया था. उस समय उन्होंने 11 मैचों में 368 रन बनाए और उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही. इस साल भी वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे. पाकिस्तानी क्रिकेट लीग की शुरुआत 2016 में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. यह आईपीएल की तरह ही पेशेवर टी20 लीग है और इसका आयोजन पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है. 2016 के बाद से यह लीग हर साल आयोजित होती है.
ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









