बिज़नेस

फोन कॉल से ठगी का खतरनाक खेल, बुजुर्ग महिला के खाते से लाखों गायब

Online Scam Prevention : देशभर में डिजिटल ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में सामने आए एक मामले ने लोगों को और सतर्क कर दिया है, जहां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला को ठगों ने बड़ी चालाकी से निशाना बनाया और उसके खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए.

ठगों ने महिला को यह कहकर फोन किया कि बिजली कनेक्शन में उसका नाम अपडेट करना है, जिसके लिए मात्र 13 रुपये का भुगतान करना होगा. इसी छोटे से बहाने के जरिए उन्होंने महिला का भरोसा जीता, फिर उसका फोन वर्चुअली कंट्रोल कर लिया और बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए.

हर व्यक्ति को सतर्क रहना जरूरी

बता दें कि आज के समय में डिजिटल स्कैम इतने आम हो चुके हैं कि हर व्यक्ति को सतर्क रहना बेहद जरूरी है. खासतौर पर उन फोन कॉल्स से सावधान रहने की जरूरत है, जिनमें वीडियो कॉल, WhatsApp या Skype के जरिए खुद को पुलिस, CBI या कस्टम अधिकारी बताकर डराया जाता है. ऐसे फोन कॉल्स का मकसद सिर्फ लोगों को घबराकर जल्दबाजी में गलती करवाना होता है.

इस तरह का कॉल आए तो तुरंत कॉल काट दें

ध्यान रखें कि कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी फोन या वीडियो कॉल पर आपसे पैसे, OTP, बैंक डिटेल्स, आधार या PAN जैसी निजी जानकारी नहीं मांगती. अगर कोई ऐसा करता है, तो समझ लें कि वह ठगी की कोशिश है.

अगर आपको इस तरह का कोई कॉल आए तो घबराएं नहीं, तुरंत कॉल काट दें. किसी भी स्थिति में अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें. यदि कॉल पर संदेह हो, तो संबंधित सरकारी विभाग या नजदीकी पुलिस स्टेशन के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर सत्यता जरूर जांचें.

स्कैम का शिकार होने पर तुरंत उठाएं ये कदम

यह भी जान लें कि सरकारी एजेंसियां WhatsApp या Skype के जरिए जांच या गिरफ्तारी की प्रक्रिया नहीं चलातीं.

यदि दुर्भाग्यवश आप किसी स्कैम का शिकार हो जाते हैं, तो बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई करें. राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. साथ ही, यदि बैंक से जुड़ी जानकारी साझा हो गई है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित कर अकाउंट सुरक्षित करवाएं.

ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button