बिज़नेस

क्रूड ऑयल की कीमतों में 6% उछाल, क्या आज बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए फिलहाल राहत की खबर है. घरेलू तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड करीब 6 फीसदी और अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई है.

पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जोरदार बढ़त दर्ज हुई. ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 6.39 फीसदी बढ़ी, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल में 5.66 फीसदी तक की तेजी आई.

इस तेजी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रम को प्रमुख कारण माना जा रहा है. आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं

नई दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर
मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर
कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर
चेन्नई: ₹107.76 प्रति लीटर
गुरुग्राम: ₹102.97 प्रति लीटर
नोएडा: ₹101.96 प्रति लीटर
जयपुर: ₹113.19 प्रति लीटर

इसके अलावा लखनऊ में पेट्रोल ₹101.86, बेंगलुरू में ₹111.68, पटना में ₹113.37 और हैदराबाद में ₹115.69 प्रति लीटर है.

डीजल की कीमत कितनी है?

डीजल के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. नई दिल्ली में डीजल ₹95.20, मुंबई में ₹97.83 और गुरुग्राम में ₹95.64 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में डीजल ₹99.82, चेन्नई में ₹99.55, नोएडा में ₹95.44 और लखनऊ में ₹95.36 प्रति लीटर है. हैदराबाद में डीजल ₹103.82 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

मई में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी मई में हुई थी. उस दौरान पेट्रोल के दाम में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी. फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है.

अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लंबे समय तक जारी रहती है तो घरेलू ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि, इसका प्रभाव तुरंत दिखाई देना जरूरी नहीं है. फिलहाल वाहन चालकों के लिए राहत की बात यही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button