आजम खान की गई विधायकी, तो बीजेपी विधायक पर मेहरबानी क्यों

Share

आजम खान एक बार  फिर से सुर्खियों में हैं। आपको बता दें मिली जानकारी के हिसाब से हेट स्पीच मामले में उन्हें तीन साल की सजा  हुई है। खास बात ये भी है कि उनकी विधायकी भी जा चुकी है। कह सकते हैं कि शायद ये समय उनका खराब समय है। जानकारी के हिसाब से नियम ये होता है कि  अगर किसी भी जनता के प्रतिनिधि को दो साल से ज्यादा अगर जेल होती है तो उसी समय से उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है।

अब इसी मामले को राजनीतिक हवा भी दी जा रही है कि अगर इस तरह का नियम है तो सवाल उठ रहे हैं कि दो साल की जेल के बाद खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की विधायकी क्यों नहीं खत्म की गई? क्या इनके लिए देश का कानून अलग हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मामले पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में सवाल उठाए हैं कि जिस तरह से आजम खान के साथ वर्ताव किया जा रहा है ऐसा व्यवहार क्यों हो रहा है।