Bihar News : बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु को लेकर बड़ा प्रशासनिक और सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुल का हवाई सर्वे करने का निर्णय लिया है, क्योंकि 3 मई की रात इस पुल का करीब 34 मीटर लंबा स्लैब टूटकर गिर गया था। घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट पर है और मरम्मत कार्य को तेज करने के लिए केंद्र सरकार से सेना की मदद भी मांगी गई है।
लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन
इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मुंगेर के ज्योति मंदिर में पूजा-अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। आंध्र प्रदेश से लाई गई भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति का भी विधिवत दर्शन किया गया, जिसे शाम को पोलो मैदान में आम जनता के लिए रखा जाएगा। इस अवसर पर भव्य लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन भी प्रस्तावित है।
अनुशासन और समर्पण के साथ काम
मुख्यमंत्री ने गयाजी में विदेशी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत कार्यक्रम में भी भाग लिया और संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।
नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से बड़े पदों तक पहुंच सकता है। इस दौरान मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना (मरीन ड्राइव) का भी निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया। इधर 7 मई को पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









