Haryana

Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गोहाना में आयोजित विकास और धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 113 करोड़ रुपए की लागत से 16 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि गोहाना हल्के में पिछले 11.5 वर्षों में 1794 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इस क्षेत्र के लिए 97 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 87 का कार्य पूरा हो चुका है और शेष पर काम चल रहा है।

युवाओं को रोजगार की गारंटी, कौशल विकास पर जोर

हरियाणा प्रदेश में बिना खर्ची और बिना पर्ची के एक साल में 36 हजार युवाओं को रोजगार मिला। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार की गारंटी दी गई है। गोहाना विधानसभा में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सोनीपत से पानीपत तक भगवान परशुराम विरासत पार्क में जॉगिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। मल्टी स्टोरी पार्किंग और शिव धाम भूमि उपलब्धता पर बनवाए जाएंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल सुविधाओं में सुधार

पावर हाउस महम रोड गोहाना में 33 KV सबस्टेशन का निर्माण होगा, वहीं खानपुर कला में भी 33 KV सबस्टेशन की बढ़ोतरी की जाएगी। गोहाना में HSVP द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बनवाया जाएगा। भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियो कैथ लैब स्थापित की जाएगी। गोहाना विधानसभा के गांवों के सरकारी स्कूलों के विकास कार्य शिक्षा विभाग द्वारा 1 करोड़ रुपए की लागत से किए जाएंगे।

सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य

खानपुर कलां में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें लगभग 5.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड और पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत और निर्माण का भी काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गोहाना के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और मौसम की चेतावनी, बर्फबारी होने की संभावना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button