चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले सीएम केजरीवाल, ‘ये ऐतिहासिक है.. सभी देशवासियों को बधाई’

भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई है। अब भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों में शामिल हो गया है। बता दें कि भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस मौके पर देशभर में खुशी की लहर है।
सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
चंद्रयान-3 की सफलता पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक क्षण की बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।