‘यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं’, विधानसभा में बोले सीएम फडणवीस

यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं
CM Fadnavis On Nagpur Violence : नागपुर में अफवाह फैलने के बाद हिंसा हुई। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
महाराष्ट्र के नागपुर हिंसा मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान दिया है। सीएम ने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अफवाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गईं। इसके बाद उपद्रवियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर विरोध जताया। इस हमले में तीन डीसीपी स्तर के अधिकारी घायल हुए हैं। एक अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है।
लोगों के गुस्से को भड़का दिया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं। किसी को भी कानून- व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।
वाहनों को जलाया गया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि कोई शांति भंग करेगा तो जाति और धर्म की परवाह किए बिना कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के ऊपर कोई हमला करेगा तो यह सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस हिंसा में 80 से100 लोगों का जमावड़ा था। घटनास्थल पर वाहनों को जलाया गया। एक क्रेन और दो जेसीबी समेत चार वाहनों में आग लगाया गया है। वहीं कुछ लोगों पर तलवार से हमला हुआ है।
सीआरपीएफ की पांच टुकड़ियां तैनात
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि इस पूरी घटना में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए है जिसमें तीन डीसीपी स्तर के अधिकारी हैं। पांच आम लोगों पर हमला हुआ है। एक पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है। इस पूरे मामले में पांच केस दर्ज किया गया है। पुलिस स्टेशन के इलाके में भीड़भाड़ पर रोक लगाई गई है। घटना स्थल पर सीआरपीएफ की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
शांति बनाई जाए
बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इससे पहले एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था नागपुर के महल इलाके में तनाव की स्थिति निर्माण हुई वह निंदनीय है। पत्थरबाजी की गई है और पुलिस पर हमला हुआ है। मैं इस घटना पर नजर रखा हूं। मैंने पुलिस वाले से कहा है कि जो भी कड़े से कड़े कदम उठाने की जरूरत है वह उठाया जाए और शांति बनाई जाए।
यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2025-26: शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार, छात्रवृत्ति से लेकर रिसर्च फंड तक बड़ी घोषणाएं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप