Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जिला संगरूर के लदा कोठी से 508 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को रवाना करेंगे. डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में ये वाहन तैनात किए जाएंगे.
आपको बता दें कि डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह मान सरकार का बड़ा कदम है.
आधुनिक तकनीकों की व्यवस्था
इमरजेंसी में 112 डायल करने पर तुरंत मदद के लिए इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल मौके पर पहुंचेंगे. सभी वाहन मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्टफोन से लैस होंगे.
वाहनों में डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकर के अलावा अन्य आधुनिक तकनीकों की व्यवस्था की गई है. वाहनों को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब वासियों को संबोधित भी करेंगे.
ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, केरल के CM को भी लपेटा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









