चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक केस : छात्रों ने शांत किया अपना विरोध प्रदर्शन, 24 सितंबर तक क्लासेज सस्पेंड

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक केस : पंजाब के घरुआन में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार तड़के अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया, जो एक छात्रा द्वारा अपनी साथी छात्राओं के कुछ आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के आरोपों के बाद भड़क गया था।
खरड़ (I) पुलिस उपाधीक्षक रूपिंदर कौर सोही ने पुष्टि की कि विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। जिला और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। धरना दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ और छात्रों ने तड़के साढ़े तीन बजे धरना स्थल खाली कर दिया गया ।
इस बीच विश्वविद्यालय बंद होने के कारण कई छात्र अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 19 सितंबर से 24 सितंबर तक विश्वविद्यालय में शिक्षण को निलंबित कर दिया गया था।
घटना के सामने आने के बाद रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था। छात्र निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे और विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर सवाल उठा रहे थे कि आरोपी महिला ने किसी अन्य लड़की को फिल्माया नहीं है। उन्होंने फोरेंसिक रिपोर्ट के बिना अधिकारियों के दावे पर सवाल उठाया।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर के डीन एएस कांग ने रविवार को कहा था कि आरोपी छात्रा ने किसी अन्य छात्रा की अश्लील वीडियो नहीं बनाई है। देर रात पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
छात्र प्राथमिकी की एक प्रति की मांग कर रहे थे, जिन छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया, उन्हें उनके सामने पेश किया जाए और छात्रावास के वार्डन के कामकाज पर भी सवाल उठाए।