
Chamba Bus Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां चंबा जिले में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुछ 8 यात्रियों की जान चली गई। जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुई।
बैरागढ़ से चंबा जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। चालुज मोड़ के पास अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके के लिए रवाना हुईं।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।
8 यात्रियों की मौत, कई घायल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 8 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगी।
हादसे की वजह का अभी पता नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस दुर्घटना का कारण क्या था। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। प्रशासन की ओर से भी राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें – गोवा में भाजपा को हराकर ‘आप’ की सरकार बनाएं, मोदी सरकार को E20 वापस लेने पर मजबूर करें: केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









