धर्म

Cambodia : खमेर साम्राजय द्वारा निर्मित प्रीह विहार मंदिर, जानें क्यों बना यह कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद का विषय

Cambodia : खमेर साम्राजय द्वारा निर्मित हिंदू मंदिर, प्रीह विहार मंदिर जो कि कंबोडिया के प्रीह विहे में डांगरेक पर्वत में 1722 फीट ऊची चट्टान पर स्थित है। यह साम्राज्य के आध्यात्मिक जीवन की एक प्रमुख इमारत के रूप में क्रमिक राजाओं द्वारा समर्थित और संशोधित किया गया था। इसमें कई स्थापत्य शैलियों के तत्व आज भी मौजूद हैं। 9वीं शताब्दी की शुरुआत में पहले मंदिर का निर्माण हुआ था। यह भगवान शिव को पर्वत देवताओं भद्रेश्वर और शिखरेश्वर के रूप में उनकी अभिव्यक्तियों के लिए समर्पित किया गया था।

नव स्नतंत्र कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हुआ विवाद

प्रीह विहार मंदिर को आधुनिक समय में फिर से खोजा गया। इसके बाद यह नव स्नतंत्र कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद का विषय बन गया। सियाम और कंबोडिया पर शासन करने वाले फ्रांसीसी औपनिवेशिक अधिकारियों ने अपनी सीमा का सीमासंकन करने के लिए 1904 में एक संयुक्त आयोग का गठन किया। बड़ी संख्या में डांगरेक पर्वत श्रृंखला की जलक्षेत्र रेखा का अनुसरण किया गया, जिसमे लगभग सभी प्रीह विहार मंदिरों को थाईलैंड की तरफ रखा। 1907 में एक सर्वेक्षण कार्य हुआ, जिसके बाद फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा सीमा का स्थान दिखाने के लिए एक नक्शा बनाया गया। कंबोडिया ने फ्रांसीसी भूगोलवेत्ताओं द्वारा प्रकाशित मानचित्र का उपयोग किया, जिसमें प्रीह विहार मंदिर को कंबोडिया के क्षेत्र में दिखाया गया।

खमेर राजा सूर्यवर्मन प्रथम के शासनकाल के दौरान अधिकांश मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर में पाया गया एक शिलालेख सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा पवित्र अनुष्ठानों का अध्ययन करने, धार्मिक त्योहारों को मनाने और अपने आध्यात्मिक सलाहकार, वृद्ध ब्राह्मण दिवाकरपंडिता को सफेद छतरियां, सोने के कटोरे और हाथियों सहित उपहार देने का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। शिलालेख के अनुसार, ब्राह्मण ने स्वयं मंदिर में रुचि दिखाई और उसे नृत्य करते हुए नटराज के नाम से विख्यात शिव की एक स्वर्ण प्रतिमा दान में दी। क्षेत्र में हिंदू धर्म के पतन के मद्देनजर, इस स्थल को मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : http://Aquaphobia : क्या आपको भी लगता है पानी से डर ? क्या आप भी हैं इस बिमारी का शिकार ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button