
Gold-Silver Price Today: अगस्त के महीने में त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। अब इस महीने रक्षाबंधन 11 और 12 को मनाया जाएगा। इस त्यौहार में अगर आप भी अपनी बहन या अपने भाई को सोने-चांदी की कुछ चीज गिफ्ट करना सोच रहे है तो ये मौका आपके लिए सबसे बेस्ट है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,550 है। बीते दिन यह भाव 47,550 रुपये ही था। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 47,000 रुपये है, जो कल भी 47,000 रुपये बताई जा रही है। वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 51,870 रुपये है, जो बीते दिन भी यह भाव था।
रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी के दामों में गिरावट
वहीं कल के मुकाबले में भोपाल में आज सोने के दामों में थोड़ी सी गिरावट आई है। भोपाल के सराफा बाजार में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today Bhopal 22 Carat) 4,843 रुपये है। जबकि कल यह कीमत 4,863 थी। यानी कीमतों में 20 रुपये की गिरावट आई है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज भोपाल सराफा बाजार में ₹ 38,744 है, जबकि कल यह ₹ 38,904 था। कीमतों में सीधे तौर पर 160 रुपये की गिरावट आई है। इसी तरह 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹5,085 है, जबकि कल यह ₹ ₹5,106 थी, इसमें 21 रुपये की कमी की हुई है।
24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट आई
आपको बता दें कि 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नम्बर पर मिस कॉल देने से आपको कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।









