
Brutality in Gopalganj: गोपालगंज के मांझागढ थाना क्षेत्र में दानापुर गांव स्थित शिव मंदिर का पुजारी पांच दिन से लापता था। अब उसका शव भड़कुईंया गांव के पास झाड़ियों में मिला है। शव क्षत विक्षत है। शव को देखकर लगता है कि पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। अपराधियों ने हत्या के बाद पुजारी की जीभ, प्राइवेट पार्ट काट लिया है और दोनों आंखें निकाल ली हैं।
उग्र भीड़ ने लगाया जाम
शनिवार को शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने एनएच-27 (National Highway-27) को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। जब मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने भीड़ तो तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। छह घंटे तक एनएच-27 जाम रहा।
गांव का ही निवासी था पुजारी
बताया गया कि मांझागढ़ क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी मनोज कुमार गांव में ही स्थित शिव मंदिर में रहते थे। वह मंदिर के पुजारी थे. पांच दिन पहले वो लापता हो गए थे। मंदिर के अन्य पुजारियों ने मनोज के लापता होने की सूचना उसके भाई अशोक साह को दी थी। इसके बाद पुजारी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई।
दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की प्राथमिकी
गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस पुजारी की तलाश में जुट गई थी। तभी शनिवार को पुजारी का शव भड़कुईया गांव के समीप झाड़ियों में मिला. शव को देखकर लोग दंग रह गए। पुजारी की हत्या निर्ममता से की गई थी. जीभ और प्राइवेट पार्ट कटे हुए थे। वहीं आंखें भी निकाली जा चुकी थीं.
लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव व थावे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जाम हटाने की कोशिश की। पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन ममला शांत नहीं हुआ। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। नारेबाजी की। पथराव किया। इसमें पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। इस क्रम में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया। घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ें: Bihar: फर्जी नियुक्ति पत्र निकालने के मामले में साइबर कैफे सील
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar