बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने कई वादे किए और योजनाएं बनाई, लेकिन उनमें से एक भी लागू नहीं किया : शरद पवार

Maharashtra : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश में राजनीतिक स्थिति बीजेपी के लिए अनुकूल नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने इसी के साथ बीजेपी के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे को भी खारिज कर दिया। शरद पवार ने कहा कि बीजेपी ने कई वादे किए और योजनाएं बनाई, लेकिन उनमें से एक भी उन्होंने लागू नहीं किया।

राकांपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित  

पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि 2014 में केंद्र में आने के बाद बीजेपी ने कई वादे किए और योजनाएं बनाई, लेकिन उनमें से एक भी उन्होंने लागू नहीं किया। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।

देश की स्थिति भाजपा के अनुकूल नहीं है  

राकांपा प्रमुख ने बताया कि लोगों को अब इसका एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति भाजपा के अनुकूल नहीं है। भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव में 543 में से 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है, लेकिन फिलहाल कुछ राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सत्ता में नहीं है।

शरद पवार ने क्या कहा?

पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि 2014 में केंद्र में आने के बाद भाजपा ने कई वादे किए और योजनाएं बनाई, लेकिन उनमें से एक भी उन्होंने लागू नहीं किया। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फिर बवाल? पीएम मोदी पर क्यों भड़के शकंराचार्य स्वामी, जानिए पूरी ख़बर

Related Articles

Back to top button