
आज 25 जुलाई यानी सोमवार को द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। अलग-अलग देशों के राजनायिकों के संसद भवन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी है। राष्ट्रपति भवन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का रामनाथ कोविंद ने स्वागत किया। अब यहां से द्रौपदी मुर्मू और रामनाथ कोविंद का काफिला सेंट्रल हॉल के लिए रवाना होंगे।