Advertisement

उपचुनाव 2022 परिणाम: बिहार के बोचहां सीट से RJD प्रत्याशी अमर पासवान ने लहराया जीत का परचम

उपचुनाव 2022 परिणाम
Share
Advertisement

उपचुनाव 2022 परिणाम: 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में चार राज्यों की तीन सीटों का रिजल्ट आ गया हैं। पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के शत्रुघ्न सिन्हा जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के ही बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल कर ली है। साथ ही बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान ने जीत का परचम लहराया है।आरजेडी के अमर पासवान ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को  36,653 मतों के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग अधिकारी ने इस बारें में जानकारी दी है।

Advertisement

बोचहां सीट से RJD प्रत्याशी अमर पासवान ने लहराया जीत का परचम

वहीं बोचहां में बड़ी जीत हासिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने जनता को जीत की बधाई दी है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि बोचहां की जनता ने बड़ा मैसेज देने का काम किया है। बोचहां का जनादेश वर्तमान बिहार सरकार के खिलाफ जनता की आवाज है।

तेजस्वी यादव बोले बोचहां की जनता ने बड़ा मैसेज देने का काम किया

उन्होंने कहा कि बोचहां का नतीजा भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह है। बीजेपी और वीआईपी को मिलाकर जितने वोट मिले हैं उससे अधिक वोट राजद के खाते में आए हैं। बोचहां सीट ने बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश दिया है।

अभी तक के आए रुझानों के मुताबिक TMC आगे– उपचुनाव 2022 परिणाम

उपचुनाव 2022 परिणाम में बालीगंज उपचुनाव सीट के लिए TMC के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो बोले ये रूझान TMC कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। दीदी ने जैसे पूरी टीम को गाइड किया है इसका आभार है। आसनसोल के लोग थोड़े रूठे हुए थे और उनका रूठना जायज़ है। मुझे यकीन था कि शुत्रुघ्न जी आसनसोल में ज़रूर जीतेंगे।

Read Also:- Bypoll 2022 Result: उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी, BJP सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस, आरजेडी और TMC चल रही आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *