Bypoll 2022 Result: उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी, BJP सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस, आरजेडी और TMC चल रही आगे

Bypoll 2022 Result: शनिवार को देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आने वाला है। सुबह से ही इसके लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर के लिए गिनती हो रही है। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को “तृणमूल पार्टी के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए” ट्वीट कर धन्यवाद कहा है। आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज से बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं।
आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा चल रहे आगे
आसनसोल में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के आए रुझानों के मुताबिक TMC आगे चल रही है, जिसके मद्देनज़र टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर RJD उम्मीदवार अमर कुमार पासवान आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़(खैरागढ़) विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा नीलांबर वर्मा आगे चल रहे हैं। कोल्हापुर उत्तर (महाराष्ट्र) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जाधव जयश्री चंद्रकांत आगे हैं।
अभी तक के आए रुझानों के मुताबिक TMC आगे
बालीगंज उपचुनाव सीट के लिए TMC के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो बोले ये रूझान TMC कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। दीदी ने जैसे पूरी टीम को गाइड किया है इसका आभार है। आसनसोल के लोग थोड़े रूठे हुए थे और उनका रूठना जायज़ है। मुझे यकीन था कि शुत्रुघ्न जी आसनसोल में ज़रूर जीतेंगे।
बाबुल सुप्रियो बोले ये रूझान TMC कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 3,75,026 वोटों से आगे चल रहे हैं, भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल 2,18,601 वोटों से पीछे हैं और CPI(M) उम्मीदवार पार्थ मुखर्जी 50,786 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।