Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी उम्मीदवार ‘यशवंत सिन्हा’ का समर्थन करेगी ‘AAP’

Share
Advertisement

New Delhi: देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही खूब मेहनत करते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में महज दो दिनों में ही यानी 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। हालांकि मतदान से पहले सभी उम्मीदवारों के साथ ही सत्ताधारी और विपक्षी खेमे एक्टिव मोड में आ गए है। इसी के साथ सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में अधिक समर्थन जुटाने के लिए दोनों तरफ से जोर आजमाइश कि जा रही है। इसी के साथ लगातार बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच विपक्षी खेमे के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आज साफ कर दिया की वह संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का ही समर्थन करेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोहली के समर्थन में उतरे इंग्लैंड के कप्तान, कहा- ‘कोहली भी इंसान ही हैं’

बता दें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने इस बारे में जानकारी साझा की। इसी के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई थी। PAC की इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, सहित आप के 11 सदस्यीय शामिल हुए थे।

संजय सिंह ने यशवंत सिन्हा के समर्थन का किया ऐलान

सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग हुई और एकमत से तय किया है कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले इस चुनाव में हम लोग विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी का समर्थन करेंगे’। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का साथ विपक्षी दलों को अब मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई लिस्ट हुई जारी, जानें अपने शहरों में क्या हैं कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *