
Ayatollah Ali Khamenei Death : ईरान मीडिया के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. देश के सर्वोच्च नेता अयातुत्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी गई है. ईरान की मीडिया का कहना है कि “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है.” ईरानी सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने 86 वर्षीय खामेनेई के निधन की खबर दी, लेकिन मौत के कारण के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि खामेनेई ईरान को निशाना बनाकर चलाए गए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त अभियान में मारे गए.
जिसे आने वाली पीढ़ियाँ गर्व से पढ़ेंगी
अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को यह जरूर बताना कि हमने वह दौर देखा, जब 86 साल के एक मुजाहिद ने इस्लाम की जंग लगभग अकेले लड़ी. उस समय पूरी दुनिया और इस्लामी मुल्क खामोशी और बेपरवाही की नींद में डूबे हुए थे. इस उम्र में भी वह डटा रहा न थका, न झुका, बल्कि पूरी ताकत से सच की आवाज बुलंद करता रहा. यह इतिहास का वह अध्याय है, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ हैरत और गर्व के साथ पढ़ेंगी. अल्लाह इस महान शख़्स को अपनी रहमत में जगह दे और उसके संघर्ष को हक की जीत में बदल दे.
पोते और दामाद की हत्या
ईरानी सरकार ने खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों के शोक की घोषणा की है. साथ ही सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है. ईरानी मीडिया के अनुसार, खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की हत्या कर दी गई है.
अमेरिका और पीड़ित देशों के लिए न्याय
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई, मर चुका है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के उन कई देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया. “
ये भी पढ़ें – पाकिस्तान ने की अमेरिका-इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा, बढ़ती दोस्ती के बीच दरार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









