
Anmol Bishnoi : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई की गई है। अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी अनमोल को एयरपोर्ट से ही गिरफ्त में ले लेगी। अनमोल बिश्नोई महाराष्ट्र के विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक अहम साजिशकर्ता है।
अमेरिकी अधिकारियों ने किया अरेस्ट
अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने खुद सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को इस डिपोर्टेशन की जानकारी दी है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में, अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों ने अरेस्ट कर लिया था।
NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में बिश्नोई
अनमोल को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹10 लाख का इनाम भी रखा गया था। उसके खिलाफ कुल 18 केस दर्ज हैं।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर से भी जुड़े तार
अनमोल बिश्नोई भारत में कई गंभीर अपराधों में वांटेड है। यह मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और अक्टूबर 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल है। इसके अलावा, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में भी उसकी तलाश थी।
इंटरपोल का भी रेड कॉर्नर नोटिस
यह गिरफ्तारी अमेरिका में उसकी अवैध एंट्री के कारण हुई थी। गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं ग्लोबल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।
यह भी पढ़ें नवाब मलिक को MP MLA कोर्ट से बड़ा झटका, डी-कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









