Uttar Pradeshक्राइमराज्य

नशे में किया पिता का कत्ल, बहन से लिपटकर खूब रोया, रात भर बड़बड़ाता रहा, लखनऊ हत्याकांड में नया खुलासा

Lucknow Murder Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल निवासी पैथोलॉजी संचालक एवं शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। दरअसल, आरोपी बेटे ने अपने पिता की हत्या नशे में की थी। घटना वाले दिन आरोपी के पिता ने उसे पीटा था जिसके बाद आरोपी अक्षत ने गुस्से में अपने पिता को गोली मार दी। उस दौरान दोनों नशे में थे।

आरोपी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, मानवेंद्र देर रात किसी कार्यक्रम से आए थे। उस दौरान वह नशे में थे। मानवेंद्र के घर आने से पहले आरोपी अक्षत ने भी शराब पी रखी थी। उस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई थी, मानवेंद्र ने अक्षत को काफी भला-बुरा कहा था, जो अक्षत को बुरी लग गई।

अक्षत ने कृति से मिलने की इच्छा जताई

पुलिस सुत्रों के मुताबिक, जेल जाने के बाद आरोपी ने अपनी छोटी बहन कृति से मिलने की इच्छा जताई थी। उसका कहना था कि कृति को कोई गंभीर बीमारी है, जिसके बाद पुलिस कृति को लेकर उसके भाई से मिलाने थाने पहुंची थी। वहां अपनी बहन को देखते ही अक्षत उससे लिपटकर खूब रोया था।

बहन को दी पैसे की जानकारी

कुछ देर बाद अक्षत ने पुलिसकर्मियों से अपना फोन मांगा ताकि वो अपनी बहन को पैसे ट्रांसफर कर सके। हालांकि, आरोपी का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया था। अक्षत ने बहन से बोला कि उसके खाते में 22 हजार रुपये हैं। इसमें से छह हजार रुपये वर्धमान पैथालॉजी के एक क्लर्क को बतौर वेतन देना है। शेष रकम वह अपने पास रख लेगी। आरोपी ने बहन को घर में रखे कुछ पैसों की भी जानकारी दी थी, ताकि कृति को कोई परेशानी न हो।

छोटी बहन रहती है गुमसुम

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कृति बेहद ही गुमसुम रहती है। वह किसी से बात नहीं करती। बचपन में ही मां और अब पिता को खोने के बाद वह अंदर से टूट गई है। भाई भी जेल में बंद है।

जेल में रो रहा था आरोपी अक्षत

इस घटना में एक और अहम खबर सामने आई है कि, पिता का हत्यारोपी बेटा अक्षत बुधवार की रात जेल में सोया नहीं। वह पूरी रात दिवार के सहारे बैठकर अपने आप में ही बड़बड़ाता रहा। वह रात में रो रहा था और अपनी करतूत पर पछतावा भी कर रहा था। वह खाना भी नहीं खा रहा है।

आरोपी की काउंसिलिंग की जा रही है

आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन के समझाने पर अक्षत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में थोड़ा खाना खाया। हालांकि, रात में फिर उसने खाने से मना कर दिया। बता दें कि आरोपी की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। अक्षत की काउंसिलिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें – 30 घंटे तक विमान में फंसे यात्री, दो बार काठमांडू में नहीं उतर सकी उड़ान, यात्रियों का फूटा गुस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button