Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, डाक्यूमेंट शेयर कर बोले – ‘दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी’

Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता
Akshay Kumar Indian Citizenship: हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है।
अक्षय कुमार को अक्सर उनकी नागरिकता के लिए ट्रोल किया जाता है। लेकिन अब अक्षय भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी हैं। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता था।
अक्षय ने शेयर किया पोस्ट
अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। साथ ही फैंस को बता दिया है कि वह भारतीय नागरिक बन गए हैं। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी, स्वतंत्रता दिवस की बधाई. जय हिंद।’
फैंस ने जताई खुशी
अक्षय कुमार के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – सर आपने हेटर्स के मुंह पर तमाचा मार दिया, स्वतंत्रता दिवस की बधाई। वहीं एक ने लिखा – आखिरकार आ गया इंडियन सिटिजनशिप का बुलावा। हेटर्स अब किस टॉपिक को लेकर ट्रोल करोगे। एक यूजर ने लिखा – सबकी बोलती बंद अब।
अक्षय कुमार ने 2019 में एक इवेंट में बताया था कि वह जल्द ही इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं ओएमजी 2 के बाद अक्षय जल्द ही सोराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Gadar 2 की सक्सेस के बीच सनी देओल ने मनाया देश की आजादी का जश्न, इंदौर पहुंच बेटे के साथ फहराया तिरंगा…