
UP News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर और जापान दौरे पर टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान भी मतभेद दिखाना बीजेपी से सीखा है, और अगर वह क्योटो भी जाते तो अच्छा होता.
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि टोक्यो जाने के दौरान अगर वे चाहें तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी जा सकते थे और अनुभव भी ले सकते थे, उन्होंने कहा कि देश के अंदर के मतभेदों को विदेश में दिखाना ठीक नहीं है, यह बीजेपी से सीखने की बात नहीं है. जर्मनी में वे न साइकिल हाईवे देखने गए और न मर्सिडीज म्यूजियम तक पहुंचे. बताया गया कि कार देखने की अनुमति थी, लेकिन बैठने के लिए सीट नहीं मिली.
केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे पर तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने विद्वेषवश वहां का साइकिल हाईवे नहीं देखा. बताया गया कि केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी और ब्रिटेन दौरे के लिए गए थे, लेकिन ब्रिटेन का वीजा न मिलने के कारण उन्हें जर्मनी से ही लौटना पड़ा.
क्योटो वादे और केंद्र से दूरी की वजह से मेट्रो रुकी
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अपने व्यंग्यपूर्ण अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चुनाव के समय क्योटो बनाने का वादा किया था, और इसी वादे को लेकर उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसा. अखिलेश यादव का दावा है कि केंद्र से दूरी की वजह से वाराणसी में मेट्रो नहीं आ पा रही है.
ये भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिका सहित कुल 7 देशों पर किया हमला, अमेरिका के बेस को बना रहा है निशाना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









