
Aishwarya Rai Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भी दुनियाभर में एक्ट्रेस के करोड़ों दीवाने हैं। साथ ही लोग आज भी उनके हर लुक पर मिर मिटते है। ऐश्वर्या राय की शादी बिग बी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते है कि ऐश्वर्या का पहला प्यार अभिषेक नही बल्कि कोई और शख्स था… जी हां ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की पहली मोहब्बत राजीव मूलचंदानी थे।

अभिषेक नही ये शख्स था ऐश्वर्या का पहला प्यार!
90 के दशक में राजीव मूलचंदानी देश के टॉप मॉडल्स में शामिल थे। कहा जाता है कि उन दिनों में मॉडलिंग वर्ल्ड में आगे बढ़ने के लिए उनकी रजामंदी का साथ होना जरूरी होता था। ऐश्वर्या भी इसी दौरान मॉडलिंग वर्ल्ड में एक्टिव हुई थीं और उन्होंने राजीव के साथ भी काम किया था। दोनों के बारे में कहा जाता है कि इनकी नजदीकियां बहुत ज्यादा थीं लेकिन ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड जीतने और बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद वे दूर होने लगे।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 49वां जन्मदिन
Ex Miss world ऐश्वर्या राय बच्चन आज पूरे 49 साल की हो गईं हैं। 49 साल की उम्र में ऐशवर्या ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपनी सुंदरता को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली ऐशवर्या अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ की activities को लेकर चर्चा में रहीं। अपने करियर से लेकर रिश्तों तक में ऐश्वर्या को कुछ Controversies का सामना करना पड़ा। विवादों में सबसे बड़ा नाम पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ जरदारी के साथ जुड़ा है।