मनोरंजन

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पत्नी परवीन ने पति की 23 साल की मेहनत को किया याद

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता पर पत्नी परवीन ने इमरान की 23 साल की मेहनत, लगन और समर्पण को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर की।

Awarapan 2 Box Office Collection : इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 109.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 130 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

लंबे समय का इंतजार और लगातार मेहनत

यह सफलता इमरान हाशमी के लिए बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि साल 2008 में आई फिल्म ‘जन्नत’ के बाद यह उनकी पहली बड़ी सोलो हिट फिल्म बताई जा रही है। लंबे समय के इंतजार और लगातार मेहनत के बाद मिली इस कामयाबी को लेकर इमरान की पत्नी परवीन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

इमरान ने करियर में देखे कई उतार-चढ़ाव

परवीन ने इमरान हाशमी के 23 साल लंबे फिल्मी सफर को याद करते हुए उनकी मेहनत, धैर्य और काम के प्रति समर्पण की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि इमरान ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, कुछ फिल्में सफलता लेकर आईं तो कुछ ने निराश किया, लेकिन उन्होंने कभी मेहनत करना नहीं छोड़ा।

इमरान की यही मेहनत बनाती है सबसे अलग

उन्होंने बताया कि इमरान हर प्रोजेक्ट के लिए पूरी तैयारी के साथ काम करते हैं। स्क्रिप्ट पढ़ने से लेकर डायलॉग याद करने, किरदार की तैयारी और फिटनेस तक, वह हर चीज को पूरी गंभीरता से लेते हैं। परवीन ने कहा कि इमरान की यही मेहनत और अनुशासन उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता मजबूत

परवीन ने यह भी कहा कि इमरान को मिल रहे प्यार और सफलता को देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। ‘आवारापन 2’ की सफलता ने इमरान हाशमी के करियर में एक नई ऊर्जा भर दी है और फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को एक बार फिर मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें- भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, गॉल टेस्ट में मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button