Pakistan Afghanistan War : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगान सेना ने F-16 को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही जहाज के जलते हुए मलबे का वीडियो जारी किया है। वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पाकिस्तान का ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक़’
पाकिस्तान ने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक़’ चलाया था। इसके तहत काबुल, कांधार सहित कई प्रमुख शहरों पर हवाई हमले हुए थे। पाकिस्तान ने हवाई हमले में 133 अफगान लड़ाकों को मारने का दावा किया था।
‘टोलो न्यूजְ’ का F-16 को मार गिराने का दावा
अफगानिस्तानी मीडिया ‘टोलो न्यूजְ’ ने दावा किया है कि अफगानिस्तान के सीमा क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के फाइटर जेट को हमने मार गिराया है। टोलो न्यूज ने जलते हुए जहाज के मलबे का वीडियो भी वायरल किया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी तक एफ-16 को हुए नुकसान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वायरल वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर हिन्दी ख़बर ने स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।
हमलों की संख्या में हुआ इजाफा
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, खासकर पिछले 12 से 18 महीनों में हमलों की संख्या में और इजाफा हुआ है।
पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर असर
साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ा है। पाकिस्तान पहले भी आरोप लगाता रहा है कि कुछ सशस्त्र समूह अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल हमलों के लिए कर रहे हैं, जबकि अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।
ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









