Uttar Pradeshवायरल

टिक्की की मशहूर दुकान में पैरों से आलू धोते युवक का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा

Viral News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बड़े बर्तन में खड़ा होकर आलू धो रहा है. वह चप्पल पहनकर, पैरों का इस्तेमाल करते हुए आलू साफ कर रहा है और एक होजपाइप से पानी डालकर प्रक्रिया पूरी कर रहा है.

यह वीडियो रात के समय रिकॉर्ड किया गया था और बैकग्राउंड में एक युवती अपनी कमेंट्री देती सुनाई दे रही है. वह बताती है कि यह दुकान अपनी आलू की टिक्की के लिए मशहूर है और उसकी मां को यह बहुत पसंद आती थी. युवती ने यह वीडियो अपनी मां को दिखाने के लिए रिकॉर्ड किया था, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

खाद्य सुरक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने इसे स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया. कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.

युवक स्टाफ का हिस्सा नहीं

दुकान के मालिक चंद्रकेश ने इस मामले पर बयान देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक उनके स्टाफ का हिस्सा नहीं है. वह युवक उनके गांव का रहने वाला है और फिलहाल पंजाब में नौकरी करता है. हाल ही में उसकी मां का निधन होने के कारण उसने दुकान कुछ समय के लिए बंद की थी और अपने गांव गया था. दुकान की जिम्मेदारी तब बबलू नाम के एक व्यक्ति को सौंपी गई थी.

पुलिस के अनुसार, वीडियो में बबलू के रूप में पहचाने गए युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- दतिया में विकास की रफ्तार तेज, CM मोहन यादव ने योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button