Lucknow Protest News : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का रविवार (1 मार्च) को इजराइल-अमेरिकी हमले में मौत हो गई. इस बीच उनके समर्थकों समेत मुस्लिम समुदाय में मातम पसरा हुआ है. अली खामेनेई की मौत का विरोध अब भारत में भी होने लगा है. लखनऊ में खामेनेई की मौत पर एक मुस्लिम महिला फफक कर रो पड़ी.
अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाएं सड़कों पर आ गई हैं. इस बीच एक महिला का आरोप है कि ‘मेरे खामेनेई को धोखे से मारा’. इस दौरान महिलाएं अमेरिका-इजराइल का विरोध कर रही हैं. सड़कों पर ईरान के लीडर की मौत से कोहराम मचा हुआ है.
महिला का विरोध और बयान
वहीं, विरोध जता रही महिला का कहना है कि जिनकी नजरों में गद्दारी और धोखेबाजी है उन लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता को धोखे से मारा है. उन्होंने आगे कहा कि खामेनेई मेरा कल भी शेर था, आज भी शेर है और आने वाले समय तक शेर रहेगा. महिला ने आगे कहा कि एक खामेनेई मरेगा तो हजार खामेनेई पैदा होंगे.
अमेरिका और इजराइल पर कड़ा विरोध
महिला ने बातचीत में आगे कहा कि हम माओं ने बेटों को कुर्बानियां देने के लिए पैदा किया है. अमेरिका-इजराइल को लेकर कहा कि इन पर लानत है. यह धोखेबाज हैं. यह गद्दार हैं. इनसे कभी वफा नहीं हो सकती. इनकी नस्लें गद्दार और धोखेबाज हैं. वहीं कई महिलाएं रोती हुई दिखाई दे रही थी.
बड़े इमामबाड़े पर भारी भीड़
लखनऊ के घंटाघर पर अली खामेनेई की मौत के बाद लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. लोग अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने गहरे दुख और रोष को जाहिर कर रहे हैं. वहीं, बड़े इमामबाड़े पर भी भारी भीड़ जमा होकर प्रदर्शन में भाग ले रही है.
ये भी पढ़ें- पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









