स्वास्थ्य

दम तोड़ रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में COVID19 के आए 44,111 नए मामले, 738 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: भारत में COVID19 के 44,111 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 हुई। 738 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,01,050 हो गई है। 57,477 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,05,779 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,95,533 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,76,036 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,64,16,463 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 43,99,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,46,11,291 हुआ।

बीते 24 घंटे में COVID19 के आए 44,111 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम रिपोर्ट हुईं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.62% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.06% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

Related Articles

Back to top button