Uttar Pradesh

16 साल पुराने आत्महत्या मामले में राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Rakhi Sawant : उत्तर प्रदेश के झांसी में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. शनिवार को सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया. यह मामला साल 2010 में प्रसारित हुए टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान झांसी के रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार को अपमानित किया गया था. बाद में युवक की मौत हो गई थी. इस मामले में उसकी मां की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई आरोपों में केस दर्ज किया गया था.

लक्ष्मण अहिरवार की शादी फरवरी 2010 में अनीता से हुई थी. वैवाहिक विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे थे. इसी विवाद को लेकर सितंबर 2010 में दोनों को ‘राखी का इंसाफ’ कार्यक्रम में बुलाया गया था. शिकायत के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत ने लक्ष्मण के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. शो का प्रसारण 23 अक्टूबर 2010 को हुआ था. इसके बाद लक्ष्मण मानसिक तनाव में रहने लगा और 10 नवंबर को अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

1 दिसंबर को अगली सुनवाई

वहीं, लक्ष्मण की मां सावित्री की शिकायत पर पुलिस ने राखी सावंत और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांच के बाद आरोपपत्र भी अदालत में दाखिल किया गया. मामले में पहले हाईकोर्ट से स्थगन मिला था, जिसके बाद सुनवाई आगे बढ़ी. समन जारी होने के बावजूद राखी के अदालत में पेश नहीं होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. अब अगली सुनवाई एक दिसंबर को निर्धारित है.

ये भी पढ़ें- Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस से मांगी माफी, कॉन्सर्ट में टिप्पणी पर छिड़ा था विवाद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button