Punjab

पंजाब में SC वर्ग के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये का ऋण, मंत्री बलजीत कौर ने दी जानकारी

Punjab News : पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है. सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 71 लाभार्थियों को सब्सिडी सहित कुल 1.52 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं. यह सहायता अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई है.

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वंचित वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें तरक्की के समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को वित्तीय सहायता देकर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है.

आर्थिक सहायता से बेहतर जीवन का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वित्तीय सहायता परिवारों को आय के साधन विकसित करने और अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करती है. इससे लाभार्थियों को अपने और अपने परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है, उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाना भी है.

वंचित वर्गों के कल्याण पर सरकार का जोर

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम की योजनाएं अनुसूचित जाति के लोगों को आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक हैं, उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय, समान अवसर और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि जरूरतमंद परिवार सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें.

ये भी पढ़ें- भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button