Nana Patekar Death : दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. आज सुबह अपने घर में बेहोश मिले नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आने की जानकारी सामने आई है. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
PM मोदी ने याद किया बेबाक अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय के जरिए ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. पीएम मोदी ने उनके बेबाक अंदाज के साथ हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को भी याद किया.
https://x.com/narendramodi/status/2108040795844706467?s=20
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाना पाटेकर के निधन को बेहद दुखद बताया, नितिन गडकरी ने कहा कि नाना पाटेकर के साथ उनके करीबी और दोस्ताना संबंध थे. गडकरी ने उनके पांच दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर और संवाद बोलने के खास अंदाज को भी याद किया.
नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके निधन पर शोक जताया.
https://x.com/DKShivakumar/status/2108024108982452670?s=20
बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने नाना पाटेकर के अचानक निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने अपनी दमदार और बेमिसाल आवाजों में से एक को खो दिया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर को प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी बताया, उन्होंने कहा कि पद्म श्री नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके मुताबिक, नाना ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की.
https://x.com/myogiadityanath/status/2108024389694595073?s=20
ये भी पढ़ें- आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, CM योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए बनेगा जीवंत क्लासरूम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









