Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों को याद करते हुए प्रदेश के लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की.
अपने संदेश में स्पीकर संधवां ने लोगों से महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और आपसी सद्भावना के मार्ग को अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा ली जानी चाहिए.
गांधी जी को बताया महान व्यक्तित्व
कुलतार सिंह संधवां ने महात्मा गांधी को महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत को स्वतंत्रता हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला, उन्होंने कहा कि गांधी जी के विभिन्न संघर्षपूर्ण आंदोलनों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की नींव हिला दी थी.
कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा
पंजाब विधानसभा स्पीकर ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दी गई कुर्बानियों को देश हमेशा याद रखेगा, उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन, उनकी शिक्षाएं और दर्शन आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरणा देते रहेंगे.
संधवां ने लोगों से गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें – CEC के खिलाफ सड़कों पर संग्राम: दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, मुंबई में CJP का ‘जेल भरो आंदोलन’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









