Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम का 255वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 617 स्थानों पर छापेमारी, 303 व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 255वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के साथियों के तौर पर पहचाने और मैप किए गए 617 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 303 लोगों को गिरफ्तार किया और एक हथियार भी बरामद किया.

पंजाब पुलिस के मुताबिक, 20 जनवरी 2026 को शुरू की गई इस मुहिम के तहत अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 75,535 हो गई है. इस अभियान को पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त प्रदेश बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी AGTF के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं.

190 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई

255वें दिन की कार्रवाई के दौरान 190 लोगों के खिलाफ एहतियाती कदम भी उठाए गए. इसके अलावा पुलिस ने सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने लोगों से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की जानकारी साझा करने की अपील की है. इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है.

नशा तस्करों पर भी शिकंजा

इसी बीच पंजाब पुलिस की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम भी 580वें दिन जारी रही. इस दौरान 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन, 587 ग्राम अफीम, 16 किलो भूकी, 272 नशीली गोलियां और 46,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद करने की जानकारी दी है.

पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के तहत 580 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 81,333 हो गई है. वहीं, नशा छुड़ाने और पुनर्वास अभियान के तहत पुलिस ने 17 लोगों को इलाज के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें – CEC के खिलाफ सड़कों पर संग्राम: दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, मुंबई में CJP का ‘जेल भरो आंदोलन’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button